
जमशेदपुरः जमशेदपुर की सिदगोड़ा पुलिस ने बोरे में भरकर स्कूटर में अवैध देसी शराब ले जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है. पुलिस ने बोरे में प्लास्टिक के 100 थैले में भरे देसी शराब बरामद किया. पुलिस स्कूटर और शराब को जब्त कर थाने ले गई. पकड़ाए गए व्यक्ति का नाम बबलू कर्मकार है, वह हुरलूंग का रहने वाला है.(नीचे भी पढे)
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति देसी शराब लेकर जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने एग्रिको सिग्नल के पास छापेमारी की और बबलू को देसी शराब के साथ पकड़ लिया. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.






