
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत देवनगर निवासी ऐरिक मेरिक को पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से चोरी की एलसीडी टीवी भी बरामद की है. ऐरिक मेरिक इलाके में ब्राउन शुगर बेचने का कारोबार करती है. मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों न्यू बाराद्वारी के एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया है कि उन्होनें घर से चोरी किए गए सामान में से एलसीडी टीवी को ऐरिक मेरिक को बेचा है. पुलिस ने जब ऐरिक मेरिक के घर पर छापेमारी की तो उसके घर से चोरी की एलसीडी बरामद कर ली है. वहीं पुलिस दोनों चोरो को जेल भेजने की भी तैयारी कर रही है. इधर पुलिस ने कुम्हार पाड़ा में छापेमारी कर 33 पुड़िया ब्राउन शुगर से साथ ब्राउन शुगर के कारोबार करने वाले टाटा नामक युवक को भी गिरफ्तार किया है. आज पुलिस सभी को न्यायिक हिरासत में भेजेगी.





