
जमशेदपुर : जमशेदपुर में इन दिनों विश्व हिन्दू परिषद और गौ रक्षक के नाम पर अवैध वसूली का धंधा चल रहा है। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और गौ रक्षक के नाम पर एनएच पर अवैध पैसा वसूला जा रहा है। यह वसूली चंडिल ओर बहरागोड़ा के बीच किया का रहा है। ताज़ा मामला 8 अक्टूबर का है जहां कुछ आसामाजिक तत्व गाय लड़े एक वाहन से जबरदस्ती पैसे की वसूली कर रहे थे। ये लोग हमेशा व्यापार करने वाले व्यक्ति को परेशान कर अपना एकाउंट में पैसा मंगवाते है और फिर गाड़ी को छोड़ते हैं इसका भंडा फोड़ जब हुआ दिनांक 8 अक्टूबर को गौ रक्षा विभाग सह प्रमुख भीम यादव उन युवकों को पकड़ा। उन्होंने देखा कि कुछ लोग एक गाड़ी वाला को मार रहे थे तो भीम यादव ने मारने का कारण पूछा तो उनलोगो ने कहा कि गाड़ी मवेशी लोड है वे लोग विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल गौ रक्षा समिति से है। भीम यादव बोले मै भी वही संगठन से हूं और मै आप सब को जनता नहीं हू इसके बाद वे लोग भीम यादव को मारने लगे और भीम यादव के पास बीस हजार रूपए थे जो वह अपना ड्राईवर को खर्च देने जा रहे थे वो भी उन लोगों ने छीन लिया भीम यादव जान बचाकर भागे और p c r को सूचित किए और एमजीएम थाना प्रभारी को भी सूचित किया गया लेकिन वो लोग उस रात पुलिस की पकड़ में नहीं आए जिस गाड़ी में मवेशी लोड था उसका नंबर भीम यादव देख लिए थे और और इस बात की चर्चा विश्व हिन्दू परिषद के लोगो से किए। चालक से बात करने पर सारी बातें साफ हो गई। गाड़ी के मालिक से 25 हजार रूपए लेकर उसे छोड़ दिया गया। विश्व हिन्दू परिषद के लोगों ने बताया कि वो लोग गाड़ी में भाजपा कंझंदा लगा के चलते है। इस मामले में एमजीएम थाना में लिखित शिकायत की है। विश्व हिन्दू परिषद ने पुलिस से मामले ली जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।





