
जमशेदपुरः जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना अंतर्गत तुरामडीह मैदान में खेल रहे युवकों का मोबाइल धोखे से चुराकर बाजार के मोबाइल दुकान में लॉक तुड़वाने पहुंचे आजादनगर अलीबाग कॉलोनी निवासी सरफराज अहमद को स्थानीय लोगो ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इधर दुकान में विवाद होने की सूचना पाकर सुंदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाना ले गई. पुलिस ने जब सरफराज की तलाशी ली तो उसके पास से चोरी की दो मोबाइल बरामद किया गया. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह पुलिस को गुमराह करने लगा.(नीचे भी पढ़े)
अंत में पुलिस ने सुंदरनगर में ही रहने वाली उसकी पत्नी को बुलाकर उसकी शिनाख्त करवाई तब जाकर पुलिस को उसका असली नाम पता चला. मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह कुछ युवक तुरामडीह मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे. इसी बीत सरफराज वहां पहुंचा और खुद को दुबई और कनाडा रिटर्न बताकर खेलने की इच्छा जाहिर की. युवकों ने उसे खेल में शामिल कर लिया. इसी बीच जब वह मैदान में बैठा था तो उसने विक्की सिंन्हा और विकास सिंह का मोबाइल चोरी कर ली और मौके से फरार हो गया. जब विक्की और विकास को जानकारी हुई तो वे लोग सरफराज को खोजने निकले. (नीचे भी पढ़े)
इधर सरफराज सुंदरनगर बाजार स्थित अमित मोबाइल दुकान में पहुंचा और दुकानदार से बताया कि वह कनाडा रिर्टन है और वह अपने मोबाइल का लॉक भूल गया है. दुकानदार से उसने लॉक तोड़ने को कहा. इतने में ही विक्की और विकास मौके पर पहुंच गए. वहां उन्होंने सरफराज के पास उनका मोबाइल देखा. दोनों के बीच बहस होने लगी. इस मामले में पुलिस ने सरफराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. विक्की के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.




