
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा के समीप 38 वर्षीय युवक का शव पेड़ के सहारे झूलता पाया गया. उधर शव की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जाता है कि 38 वर्षीय महेश तंतुबाई ऑटो चालक था और अक्सर शराब का सेवन करता था. बीती रात खाना- पीना खाने के बाद परिवार वालों से टहल कर आने की बात कर घर से निकले निकला था. काफी देर हो जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया. देर रात तक उसका कोई अता-पता नहीं चला. वहीं आज सुबह घर के समीप करम के पेड़ पर फंदे के सहारे लटका पाया गया. इधर इलाके में घटना के बाद सनसनी फैल गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.
एमजीएम अस्पताल के सामने बुजुर्ग का मिला शव
एमजीएम अस्पताल के मुख्य गेट के समीप एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव पाया गया. वैसे यह बुजुर्ग पिछले कई दिनों से अस्पताल के आसपास ही रह रहा था. बुजुर्ग के पैर में काफी पुराने जख्म होने की बात बताई जा रही है. उधर बुजुर्ग की मौत के बाद शव को अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है. बताया जा रहा है कि कोरोना जांच के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा.













