जमशेदपुर : जमशेदपुर में गहन चेकिंग चल रही है. एंटी क्राइम चेकिंग को लेकर कई चेक पोस्ट बनाये गये है, लेकिन अपराधियों का मनोबल किस कदर बढ़ा है, इसका अंदाजा आप लगा सकते है कि जमशेदपुर के सबसे व्यस्तम सड़क एमजीएम अस्पताल के सामने साकची थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक महिला से उसका रुपया और अन्य दस्तावेजों से भरा बैग की छिनतई कर ली और आसानी से भाग निकले. कदमा के जाकीरनगर के रहने वाले फिरोज ईमाम अपनी पत्नी शमां परवीन के साथ साकची की ओर जा रहे थे. (नीचे देखे पूरी खबर)

इसी दौरान अचानक से पीछे से अपराधी एक बाइक पर सवार होकर आये और उनके बैग को झपट्टा मारकर फरार हो गये. बैग में 20 हजार रुपये, एक मोबाइल, अन्य कागज, आधार कार्ड था. छिनतई चलती गाड़ी में की गयी, जिस दौरान महिला गिर गयी और वह बेहोश हो गयी. तत्काल उनको बगल में एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया और फिर पुलिस ने उनका बयान लिया. सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपराधियों को पहचानने की कोशिश की जा रही है. यह घटना बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे की है.







