जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के खानकाह के पास रहने वाले एक युवक साबिर अंसारी पर कुछ लोगों ने हमला किया है. साबिर अंसारी के सिर पर उस्तरा से वार किया गया. इसके अलावा बेस बैट से भी मारा है. उसे लहूलुहान हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इमरजेंसी में उसका इलाज हुआ. साबिर अंसारी ने बताया कि हमलावर एपीजेए कलाम हाईस्कूल के छात्र हैं. चार-पांच दिन पूर्व शहबाज नामक युवक तेज गाड़ी चला रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
उसे मना किया गया कि इधर बच्चे रहते हैं, गाड़ी धीमें चलाओ. इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी. इसके बाद शहबाज बुधवार को लगभग 15 लोगों को लेकर आया और साबिर अंसारी पर हमला कर दिया. उसके सिर पर उस्तरा से वार किया गया है. घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.




