जमशेदपुर : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला के 32 मुस्लिम धर्मावलम्बियों को बुधवार की सुबह जमशेदपुर डीसी ऑफिस से हटिया स्टेशन, रांची के लिए रवाना किया गया. विशेष ट्रेन द्वारा हटिया स्टेशन, रांची से विभिन्न निर्धारित तीर्थ स्थलों आगरा, अजमेर शरीफ एवं फतेहपुर सिकरी ले जाया जाएगा. तीर्थ यात्रियों की देखभाल एवं निगरानी हेतु जिला स्तर से नोडल पदाधिकारी के रूप में जमशएदपुर एनइआरपी के कनीय अभियंता अफरोज आलम एवं सहयोगी सदस्य नईयर शादमानी (उर्दू टंकक), अनुमण्डल कार्यालय, धालभूम भी गए हैं, जो संपूर्ण यात्रा अवधि में आईआरसीटीसी एवं पर्यटन विभाग से प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उन्हें गंतव्य तक ले जाने एवं तीर्थ यात्रा के पश्चात जिला मुख्यालय तक वापसी तक संपूर्ण यात्रा के दौरान देखभाल एवं निगरानी सुनिश्चित करेंगे. 15 फरवरी से 21 फरवरी तक यात्रा निर्धारित है.



