
जमशेदपुरः जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत रामबस्ती पार्क के पास पुलिस ने ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे रवि दास उर्फ रवि बच्चा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 25 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 3270 रुपए नकद बरामद किए. पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई जहां उससे पूछताछ की गई.(नीचे भी पढे)
रवि ने पुलिस के बताया कि वह आदित्यपुर से ब्राउन शुगर खरीदकर इलाके में 100 से 150 रुपए प्रति पुड़िया के हिसाब से बेचता है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में एक युवक ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है. पुलिस ने एक टीम का गठन कर छापेमारी की और रवि को रंगे हाथ ब्राउन शुगर बेचते पकड़ लिया. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.



