जमशेदपुर: बिरसानगर के आस्था ट्विन सिटी के रहने वाले बबलू मन्ना के घर चोरी करते एक युवक गुरविंदर सिंह रंगे हाथ पकड़ाया. गुरविंदर सिंह बिरसानगर के जोन नंबर 2 बी शिव मंदिर के पास का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से चोरी के दो फायर वाटर नोजल बरामद किया है. बिरसानगर पुलिस ने बुधवार को बताया कि लिखा पढ़ी करने के बाद गुरविंदर को जेल भेज दिया गया है.




