जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रख्यात कारोबारी दिलीप गोयल धमकी भरा कॉल करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा है उक्त व्यक्ति को जमशेदपुर के जुगसलाई पुरानी बस्ती रोड पारीख भवन से गिरफ्तार किया गया. पकड़ा गया व्यक्ति का नाम राहुल तिवारी उर्फ राहुल पारीख है. बताया जाता है कि जमशेदपुर के उक्त प्रतिष्ठित कारोबारी द्वारा थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया था कि 4 मार्च की रात करीब 9.24 बजे एक अज्ञात मोबाइल फोन द्वारा धमकी भरा कॉल आया कि आपके कंपनी को बम से वे लोग उड़ा देंगे. इसको लेकर एक केस दायर किया गया था. दिलीप गोयल की इस शिकायत को जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने तत्काल सिटी एसपी को इसके उदभेदन के काम में लगाया. (नीचे भी पढ़ें)
एक एसआइटी का गठन किया. अनुसंनधान के दौरान मानवीय आसूचना और तकनीकी सहयोग से अज्ञात फोन करने वाले का पता करते हुए कांड का खुलासा किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसने अपना अपराध को स्वीकार किया है. उसने अपने बयान में कहा है कि अपने एक परिचित मजदूर से यह कहते हुए कि उनका फोन रिचार्ज नहीं है, फोन लेकर जिले के उक्त प्रतिष्ठित कारोबारी को धमका दिया कि आपके कंपनी को बम से उड़ा दिया जायेगा. उक्त फोन को बरामद कर लिया गया है. दिलीप गोयल एएसएल ग्रुप और एएसएल मोटर्स के मालिक है. इस घटना के बाद कारोबारी जगत में सनसनी फैल गयी थी.



