
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी इलाके के चंद्रज्योति नगर के आसपास के इलाके में असमाजिक तत्वों ने राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए जुस्को के सड़क निर्माण के कार्य को रोक दिया है. इसको लेकर जनता उखड़ गयी है. जनता गुस्से में है. स्थानीय लोगों ने वहां कहा कि काफी दिनों से वे लोग सड़क का डिमांड अपने जनप्रतिनिधियों से कर रहे थे, लेकिन किसी तरह का कोई काम नहीं हो पा रहा था. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
इसके बाद टाटा स्टील और जुस्को से लोगों ने आग्रह किया, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया. इसके बाद स्थानीय असामाजिक तत्वों ने मिलकर सड़क निर्माण को रोक दिया. बताया जाता है कि वे लोग एक राजनीतिक दलों के लोग थे, जिन्होंने अपनी वाहवाही लेने के लिए सड़क निर्माण को रोक दिया है. इसके खिलाफ स्थानीय लोगों ने रात के वक्त अपने कॉलोनी में बातचीत की, जिसके बाद लोगों ने कहा कि वे लोग सड़क निर्माण को लेकर हर स्तर पर विरोध करेंगे और इसको लेकर आंदोलन को तेज करेंगे. सड़क बनाने को कहा गया और कहा कि वे लोग खड़े रहकर खुद काम करायेंगे.




