
जमशेदपुर : एक्सएलआरआई पीजीडीएम (जीएम) की ओर से आगामी 6 मई 2021 को एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया है. शाम 7:30 बजे यह सत्र आनलाइन होगा. ऐसा पहली बार हुआ है जब एक्सएलआरआई के मार्क कॉसेंटिनो को इंटरैक्टिव सत्र के लिए आमंत्रित किया गया है. इस सत्र का आयोजन कौटिल्या परामर्श क्लब के सहयोग से किया जा रहा है. मार्क कोसेंटिनो की बात करें तो उनकी पुस्तक केस इन प्वाइंट अब तक की बेस्क सेलिंग बुक में से एक है. उनकी ये पुस्तक पांच भाषाओं में प्रकाशित हुई है. इस पुस्तक की सहायता से उन्होंने एक्सएलआरआई के छात्रों के साथ 30 से अधिक वर्षों का अनुभव साझा करेंगे. यह पुस्तक न केवल बेस्ट सेलिंग बुक में से एक है बल्कि परामर्श के क्षेत्र में भी नंबर तीन सेलिंग इंटरव्यू बुक में शामिल है. एक्सएलआरआई के छात्रों को स्टैंड-अलोन सत्र में बातचीत करेने का विशेष अवसर मिलेगा. वहीं इस सत्र में कॉसेंटिनो केस सॉल्वर की मानसिकता, व्यावसायिक रणनीति के महत्वपूर्ण तत्वों के बारे में बात करेंगे. इस कार्यक्रम का आयोजन आनलाइन माध्यम से किया जाएगा. इसके लिए पूर्व ही रजिस्ट्रेशन करना होगा. https://forms.gle/2GZC836jFvLjt8Wf6 लिंक पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.












