शार्प भारत डेस्क : अगले महीने यानी अक्टूबर में अलग-अलग राज्यों में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे. आरबीआई कैलेंडर के अनुसार, 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 10 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा. ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं. वहीं दूसरी ओर झारखंड में पर्व त्योहार और दूसरा और चौथा शनिवार को मिलाकर कुल 9 दिन बैंक बंद रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
यहां देखें अक्टूबर महीने में आपके राज्य में बैंक कब-कब बंद रहेंगे
तारीख — बंद रहने का कारण — कहां बंद रहेंगे
2 अक्टूबर — शुक्रवार — महात्मा गांधी जयंती — पूरे देश में
4 अक्टूबर — रविवार — साप्ताहिक अवकाश — पूरे देश में
10 अक्टूबर — शनिवार — दूसरा शनिवार / महालया अमावस्या — पूरे देश में
11 अक्टूबर — रविवार — साप्ताहिक अवकाश — पूरे देश में
17 अक्टूबर — शनिवार — महासप्तमी — अगरतला
18 अक्टूबर — साप्ताहिक अवकाश — पूरे देश में
19 अक्टूबर — सोमवार — महा नवमी / आयूध पूजा / दुर्गा पूजा — अगरलता, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग
20 अक्टूबर — मंगलवार — दशहरा / महा नवमी — देश के अधिकांश शहरों में (गैंगटोक और इंफाल को छोड़कर)
21 अक्टूबर — बुधवार — विजया दशमी / दुर्गा पूजा — अगरतला, बेंगलुरु, गैंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम
22 अक्टूबर — गुरुवार — दुर्गा पूजा (दसाई) — गंगटोक
23 अक्टूबर — शुक्रवार — दुर्गा पूजा (दसाई) — गंगटोक
24 अक्टूबर — शनिवार — चौथा शनिवार — पूरे देश में
25 अक्टूबर — रविवार — साप्ताहिक अवकाश — पूरे देश में
26 अक्टूबर — सोमवार — लक्ष्मी पूजा /एक्सेशन डे / महार्षि वाल्मीकि जयंती — अगरतल्ला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर
29 अक्टूबर — गुरुवार — करवा चौथ — शिमला
31 अक्टूबर — शनिवार — सरदार वल्लभभाई पटेल जंयती — अहमदाबाद (नीचे भी पढ़ें)
ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम आप : बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग (यूपीआई, आइएमपीएस, एनईएफटी, आरटीजीएस) और एटीएम के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं. इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा.




