जमशेदपुर : धनबाद में मुथूट फाइनांस कंपनी के दफ्तर में डकैतीकांड में अंजाम देने के दौरान मारे गये एक अपराधी और पकड़े गये दो अपराधी के बाद जमशेदपुर पुलिस भी सक्रिय हो गयी है. जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक डकैती की घटना घटी थी. इस डकैती की घटना के बाद से आज तक पुलिस को किसी तरह की सफलता नहीं मिल पायी है. जमशेदपुर पुलिस की एक टीम धनबाद रवाना हो गयी है. धनबाद में पकड़े गये बैंक डकैतों से भी जमशेदपुर पुलिस पूछताछ कर सकती है. पुलिस की एक टीम को धनबाद रवाना कर दिया गया है, जो वहां पकड़े गये लोगों से पूछताछ करेगी. इसके अलावा मानगो के डकैतीकांड के सीसीटीवी फुटेज से भी उनकी पहचान करने की कोशिश की जायेगी ताकि बैंक डकैती का खुलासा हो सके. धनबाद पुलिस से भी जमशेदपुर पुलिस सहयोग लेगी. जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा है कि मानगो बैंक डकैतीकांड में धनबाद में पकड़े गये और मारे गये अपराधी शामिल थे या नहीं, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है. इसको लेकर पुलिस टीम रवाना कर दी गयी है. (नीचे देखे पूरी खबर)

जमशेदपुर में पदस्थापित रहे है इनकाउंटर करने वाले इंस्पेक्टर
धनबाद के बैंक मोड़ में डकैती की घटना को अंजाम देने घुसे अपराधियों को इनकाउंटर में मार गिराने वाले बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह काफी चर्चित रहे है. उन्होंने अपने दो कांस्टेबल के साथ मिलकर डकैतों को धर दबोचा और एक को मार गिराया. प्रमोद कुमार सिंह काफी साल तक जमशेदपुर में पदस्थापित रहे थे. वे बिष्टुपुर के भी थाना प्रभारी रहे है. जिले के कई थानों में वे कामकाज कर चुके है.






