जमशेदपुर : जमशेदपुर के डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में अनुकम्पा पर नियुक्ति से संबंधित कुल 40 आवेदनों की गहन समीक्षा की गई, जिसमें वर्ग-3 के पद पर नियुक्ति के लिए 09, वर्ग-4 के पद पर नियुक्ति के लिए 07 आवेदनों को अनुशंसित किया गया. वहीं केन्द्रीय अनुकम्पा समिति को 01 आवेदन अनुशंसित किया गया. नगर विकास से संबंधित 02 तथा उम्र क्षान्त से संबंधित 02 आवेदन को अनुशंसा प्रदान की गई. वहीं 1 आवेदन अस्वीकृत किया गया. 18 अन्य मामलों में संबंधित पदाधिकारी को स्पष्ट मंतव्य या वांछित कागजात उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया ताकि अगली अनुकम्पा समिति में निष्पादन हेतु निर्णय लिया जा सके.
वर्ग 03 के पद पर अनुशंसित आवेदन निम्नवत हैं –
1. श्रद्धा सोनी, पत्नी स्व राम नरेश सोनी, भू.पू अंचलाधिकारी- नियुक्ति हेतु केन्द्रीय अनुकम्पा समिति को भेजने के लिए अनुशंसित.
2. सूरज बहादुर, पुत्र स्व ज्ञान बहादुर, चौकीदार, एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर, वर्ग-3 के पद पर नियुक्ति हेतु अनुशंसित.
3. सुमिता मुर्मू, पत्नी स्व रामदास मुर्मू पू अनुसेवी, अनुमण्डल कार्यालय, धालभूम, वर्ग-3 के पद पर नियुक्ति हेतु अनुशंसित.
4. दुम्बी हेम्ब्रम, पुत्र. स्व डोंका हेम्ब्रोम, पूर्व जंजीरवाहक, “विशेष भू-अर्जन कार्यालय सं-3. जमशेदपुर, वर्ग-3 के पद पर नियुक्ति हेतु अनुशंसित किया गया.
5. सृजन माण्डी, पुत्र स्व नगेन्द्र नाथ माण्डी, पूर्व शिक्षक, हाथियाडीह प्रावि, बोडाम, वर्ग-3 के पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित.
6. श्रीजल मांझी, पुत्र- स्व पुचु मांझी, अनुसेवी, गालूडीह, वर्ग-3 के पद पर नियुक्ति केलिए अनुशंसित,
7. खगेश्वर पात्रो, पुत्र स्व रामस्व राम पात्रो, भूपू चौकीदार, अंचल कार्यालय, जमशेदपुर, वर्ग-3 के पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित.
8. आदित्य कुमार चौधरी, पुत्र स्व विनोद कुमार, घोड़ाबांदा के सशि मवि घोडाबान्दा, वर्ग-3 के पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित.
9. विशाल कुमार सिन्हा, पुत्र स्व० पूनम सिन्हा, क्षेत्रिय कार्यकर्त्ता, फाईलेरिया नियंत्रण इकाई, जमशेदपुर, वर्ग-3 के पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित.
10. प्रगति यूशी कुजूर, पुत्री स्व संगीता उरांव, परिचारिका श्रेणी- ए. एम०जी०एम० मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जमशेदपुर, वर्ग-3 के पद पर नियुक्ति हेतु अनुशंसित.
वर्ग 04 के पद पर अनुशंसित आवेदन निम्नवत हैं –
1. मेक बहादुर, पुत्र स्व सोनामाया देवी, रसोई सेविका, एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, वर्ग 04 के पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित.
2. सविता राजेश, पत्नी स्व राजेश कुमार, शिक्षक, उमवि नाचोसाई, पोटका, वर्ग 04 के पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित.
3. गगन सिंह, पुत्र स्व नरेश सिंह, चौकीदार, अंचल कार्यालय, पटमदा, वर्ग 04 के पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित.
4. श्रीमती रूपाली सिंह, पत्नी स्व अम्बुज सिंह, चौकीदार, अंचल कार्यालय, पटमदा, वर्ग 04 के पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित.
5. राजू सहिस, पुत्र स्व गोपाल सहिस, चौकीदार, अंचल कार्यालय, बोड़ाम, वर्ग 04 के पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित.
6. नवीन कुमार वेरा, पुत्र स्व शिवशंकर बेरा, अनुसेवी, अनुमण्डल कार्यालय, धालभूम, वर्ग 04 के पद पर नियुक्ति हेतु अनुशंसित.
7. शोभा देवी लोहार, पत्नी स्व विजय लोहार, भूतपूर्व पदचर, राज्य कर अपर आयुक्त का कार्यालय (प्र०) जमशेदपुर, वर्ग 04 के पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित.















