
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत बाराबंकी में एक कपड़ा व्यवसाई दीपक झा पर जानलेवा हमला हुआ है. इस हमले में कपड़ा व्यवसाई के हाथ और पैर की हड्डी टूट गई है. सर पर भी गंभीर चोटें आई है. उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है आजसू नेता अप्पू तिवारी ने बताया कि दीपक झा की दुकान गोलमुरी स्थित आकाशदीप प्लाजा मार्केट में है. अपनी दुकान बंद कर वह घर लौट रहा था, इसी बीच बाराबंकी में राहुल लोहार नामक अपराधी ने आठ- दस लोगों के साथ उस पर जानलेवा हमला कर दिया. उन्होंने आशंका जताई है कि घायल कपड़ा कारोबारी के साथ छिनतई की घटना भी हुई है. हालांकि कपड़ा कारोबारी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है. फिलहाल उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.














