
जमाशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की एक बैठक रविवार को ईस्ट ले आउट, सोनारी में वीरांगना कीअंतरराष्ट्रीय महासचिव भारती सिंह जी की अध्यक्षता में हुईंl बैठक मे कई मुद्दों पर चर्चा की गईl बैठक में यह निर्णय लिया गया की आने वाले सम्मय में कोरोना की तीसरी संभावित लहर का ध्यान रखते हुए आगामी सितंबर में आयोजित किए जाने वाले “अंतराष्ट्रीय वीरांगना सम्मान समरोह” को इस बर्ष स्थगित किया जाता हैl जबकि संगठन की छोटी छोटी सामाजिक और संस्थागत गतिविधियां सरकारी दिशा निर्देश के अंतर्गत जारी रहेंगी l बैठक में संगठनात्मक मामलों पर भी चर्चा की गई और आवश्यक निर्णय लिए गए l बैठक में वीरांगना की प्रमुख भारती सिंह, सीमा सिंह, नीलम सिंह, सुषमा सिंह, नूतन सिंह, रजनी सिंह, अंजलि सिंह, सर्वेश सिंह राठौर, मिनी सिंह, सुनंदा सिंह, सुनीता सिंह, नीलम, रिंकू सिंह, सबिता सिंह, राखी सिंह, सुनिता कुमारी व अन्य उपस्थित थींl















