जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में डेंगू के मरीज मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है. बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में मानगो निवासी एक महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही वर्ष 2026 में जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है. इससे पहले सीतारामडेरा निवासी एक किशोर और एक नर्सिंग छात्रा में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है. मरीजों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू समेत अन्य संक्रामक बीमारियों को लेकर जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं, स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम अस्पतालों के लगातार संपर्क में है. टीम संदिग्ध मरीजों की समय पर जांच, इलाज और निगरानी सुनिश्चित करने में जुटी है. विभाग की ओर से लोगों से भी डेंगू से बचाव के लिए आसपास साफ-सफाई रखने और पानी जमा नहीं होने देने की अपील की गई है.




