
जमशेदपुर : जमशेदपुर में मठों और मंदिरों के पुजारियों को पारिश्रमिक दिए जाने की मांग उठाए जाने का मामला प्रकाश में आया है. जहां झारखंड मठ मंदिर पुजारी संघ ने राज्य के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिले के उपायुक्त को सौंपा है. सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से संघ के सदस्यों ने बताया कि अन्य धर्म गुरुओं के तर्ज पर झारखंड के मठों और मंदिरों के भी पुजारियों एवं पुरोहितों को निश्चित मानदेय दिया जाए.
वही इन्होंने मंदिरों और मठों के पुजारियों के परिवार के लिए बीमा कराए जाने की भी मांग की है. इसके अलावा इन्होंने 65 पार पुजारियों के लिए जीवन यापन भत्ता की भी मांग की है. इस दौरान इन्होंने उपायुक्त कार्यालय में जोरदार तरीके से अपनी आवाज भी बुलंद की.








