
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना पुलिस ने दो युवकों को मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी देते हुए साकची थाना प्रभारी कुणाल ने बताया कि, बीते 1 तारीख को साकची थाना क्षेत्र से एक पल्सर बाइक की चोरी हुई थी, जिसमें तकनीकी सेल की सहायता से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो युवकों की पहचान हुई थी. जिसमें से एक युवक रहीम धतकीडीह का रहने वाला बताया है जबकि दूसरा कपाली हरि मंदिर के समीप का रहनेवाला शेख अशफाक है. उन्होंने बताया कि ये युवक नशे के आदी हैं और नशे की शौक को पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं. वैसे जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में नशे का काला साम्राज्य स्थापित हो चुका है, और आए दिन कम उम्र के युवक नशे की शौक को पूरा करने के लिए छिनतई लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. फिलहाल पुलिस के लिए यह एक बड़ी सफलता है, लेकिन चुनौतियां कम नहीं हुई है.






