
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत राम मंदिर के पास रहने वाले अमित कुमार निषाद को घर के पास कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गए. घायल अवस्था में ही अमित पास के पीसीआर वाहन के पास पहुंचा जहां से पुलिस ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. इस संबंध में अमित ने बताया कि वह मंगलवार की दोपहर घर के बाहर खड़ा होकर फोन में बात कर रहा था.
इतने में 3 से 4 की संख्या में युवक पीछे से आए और उसके ऊपर बोल्डर से मारकर घायल कर दिया. उसमें से एक युवक ने अपने पास रखी शराब कि बोतल निकली और सिर पर वार कर दिया. घटना के बाद उसके आंखों के सामने अंधेरा छा गया. थोड़ी देर बाद जब उसे होश आया तो वह पुलिस के पास मदद के लिए गया. उस पर हमला किसने किया वो उसे नहीं पता. फिलहाल पुलिस घटना स्थल के आस पास सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.






