• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, September 29, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur disaster management training in zrti : जोनल प्रशिक्षण संस्थान सिनी में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित, प्राथमिक उपचार में गरिमापूर्ण व्यवहार और कार्य-सीमा की समझ की दी गई जानकारी

Jamshedpur disaster management training in zrti : जोनल प्रशिक्षण संस्थान सिनी में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित, प्राथमिक उपचार में गरिमापूर्ण व्यवहार और कार्य-सीमा की समझ की दी गई जानकारी
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : सिनी स्थित जोनल प्रशिक्षण संस्थान (जेडआरटीआइ)  में रेल कर्मियों के लिए एक दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें ईस्ट कोस्ट रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के आठ  मंडलों से कुल 340 रेलकर्मियों ने भाग लिया. प्रशिक्षुओं की संख्या अधिक होने के कारण कार्यक्रम को दो सत्रों में संचालित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में अतिथि व्याख्याता के रूप में राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचारकर्ता के उद्देश्य, गुण एवं कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि “आपदा के दौरान लोगों की जान बचाना पहली प्राथमिकता होती है. एक अच्छे प्राथमिक उपचारकर्ता में सहानुभूति, शांत एवं संयमित व्यवहार के साथ घायल व्यक्ति के प्रति गरिमा और सम्मान बनाए रखने तथा अपनी कार्य-सीमा की स्पष्ट समझ होनी चाहिए.” संतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिक चिकित्सा का उद्देश्य घायल व्यक्ति की जान बचाना, उसकी स्थिति को और गंभीर होने से रोकना तथा संक्रमण एवं अन्य जटिलताओं के जोखिम को कम करना है. प्रशिक्षण के दौरान जलने (बर्न), फ्रैक्चर, आंख की चोट, शॉक, गला घुटने (चोकिंग), बेहोशी तथा सीपीआर से संबंधित प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई और मॉक ड्रिल के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण कराया गया. (नीचे भी पढ़ें)

प्रशिक्षण में गोल्डन आवर में त्वरित कार्रवाई, एम्बुलेंस संचालन, ट्रायेज, प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर, सर्पदंश एवं डॉग बाइट में प्राथमिक उपचार, अग्निशमन तथा विभिन्न रेस्क्यू तकनीकों के बारे में भी जानकारी दी गई. प्रशिक्षण के दौरान वास्तविक आपदा जैसी परिस्थितियों में स्थिति का आकलन, उपलब्ध संसाधनों का उचित उपयोग, त्वरित निर्णय लेने तथा टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया. प्रशिक्षण को सरल एवं व्यावहारिक बनाने के लिए पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन और डिजिटल माध्यमों का भी उपयोग किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में  संबलपुर, खुर्दा, भुवनेश्वर, नागपुर, रायगढ़, रांची, चक्रधरपुर, आद्रा एवं खड़गपुर सहित विभिन्न मंडलों से कुल 340 रेलकर्मियों ने भाग लिया. प्रशिक्षण में रिफ्रेशर स्टेशन मैनेजर, रिफ्रेशर ट्रेन मैनेजर, प्रोबेशनरी स्टेशन मैनेजर, प्रोबेशनरी पैसेंजर ट्रेन मैनेजर तथा टावर वैगन चालक दल शामिल हुए. समापन के अवसर पर संस्थान के मुख्य अनुदेशक ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं सभी रेल कर्मियों का आभार जताया तथा आपदा की स्थिति में प्रशिक्षित ज्ञान का प्रभावी उपयोग करने का आह्वान किया. अंत में स्टेशन मैनेजर, ट्रेन मैनेजर के साथ फोटो सेशन आयोजित हुआ. स्टेशन मैनेजरों ने संतोष कुमार की उच्च स्तरीय प्रशिक्षण,शैली की प्रशंसा की.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur rural ex bjp president : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी का झारखंड सरकार पर वार, कहा – झामुमो शासन में जंगल भी सुरक्षित नहीं
खबर

Jamshedpur rural ex bjp president : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी का झारखंड सरकार पर वार, कहा – झामुमो शासन में जंगल भी सुरक्षित नहीं

September 29, 2026
Jamshedpur rural forest department action : चाकुलिया में धड़ल्ले से हो रही है साल पेड़ों की कटाई, वन विभाग ने शुरु की कार्रवाई, देखिए – video
खबर

Jamshedpur rural forest department action : चाकुलिया में धड़ल्ले से हो रही है साल पेड़ों की कटाई, वन विभाग ने शुरु की कार्रवाई, देखिए – video

September 29, 2026
Jamshedpur rural : चाकुलिया में दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक, बिजली, पानी व स्वच्छता पर दिया जोर
खबर

Jamshedpur rural : चाकुलिया में दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक, बिजली, पानी व स्वच्छता पर दिया जोर

September 29, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-जगन्नाथ सिंह भूमिज की 282वीं जयंती पर डोमजूडी में भूमिज भाषा केंद्र का शुभारंभ, सप्ताह में तीन दिन चलेंगी कक्षाए

jamshedpur bjp-जमशेदपुर में बैंक डकैती,फायरिंग, चोरी और छिनतई की घटनाओं को लेकर भाजपा महानगर ने चिंता जतायी, पुलिस प्रशासन से आम नागरिकों, व्यापारियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

Jamshedpur border area police : कपाली में शब्बीर हत्याकांड का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Jamshedpur rural road issue : चाकुलिया – केरूकोचा मुख्य सड़क के बड़ामारा गांव के बीचों-बीच गड्ढा बना लोगों के लिए परेशानी

Tata motors : टाटा मोटर्स में सोमवार शाम तक बोनस समझौते पर लग सकती है मुहर, कर्मचारियों की निगाहें समझौते पर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-जगन्नाथ सिंह भूमिज की 282वीं जयंती पर डोमजूडी में भूमिज भाषा केंद्र का शुभारंभ, सप्ताह में तीन दिन चलेंगी कक्षाए

jamshedpur bjp-जमशेदपुर में बैंक डकैती,फायरिंग, चोरी और छिनतई की घटनाओं को लेकर भाजपा महानगर ने चिंता जतायी, पुलिस प्रशासन से आम नागरिकों, व्यापारियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

Jamshedpur border area police : कपाली में शब्बीर हत्याकांड का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Jamshedpur rural road issue : चाकुलिया – केरूकोचा मुख्य सड़क के बड़ामारा गांव के बीचों-बीच गड्ढा बना लोगों के लिए परेशानी

Tata motors : टाटा मोटर्स में सोमवार शाम तक बोनस समझौते पर लग सकती है मुहर, कर्मचारियों की निगाहें समझौते पर

Jamshedpur bindal mall firing breaking : सोनारी बिंदल मॉल फायरिंग की घटना में शामिल चार साजिशकर्ता गिरफ्तार, रायपुर से हुई गिरफ्तारी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News