रामगोपाल जेना
चाईबासा : भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गगराई सेवा संकल्प अभियान के तहत पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तांतनगर प्रखंड के कूदाबासा गांव पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी ली. ग्रामीणों ने मुख्य रूप से सड़क, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को उनके समक्ष रखा. इस दौरान बड़कुंवर गागराई ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता है और इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर प्रकाश गोप, वार्ड सदस्य शेखर सामड, दयानिधि सामड, परमेश्वर सामड, बलदेव सामड, रोमनकृष्ण सामड, समीर सामड, रैना सामड एवं माड़ गोप समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे. जनता की सेवा, समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास—यही सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य है.




