
जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार संघ के लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष साह, जनता दल यूनाइटेड जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने जमशेदपुर महानगर कमेटी की घोषणा की. जिसमें महासचिव अमित कुमार, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अक्षय कुमार झा, कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह के साथ कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थे. सभी ने मिलकर महान विभूति संत रविदास जी की जयंती मनाई और कार्यक्रम का समापन अधिवक्ता चंदन कुमार यादव ने किया.





