जमशेदपुर: जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में गणेश चतुर्थी के अवसर पर बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम और भगवान गणेश की पूजा वंदना की गयी. गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में 27 अगस्त ( बुधवार) को विद्यालय बंद रहने के कारण यह कार्यक्रम 26 अगस्त को ही मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत हमारे स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक चंद्रकांत त्रिपाठी के भाषण द्वारा किया गया, जिसमें शिक्षक ने गणेश वंदना का पाठ कर बच्चों के बीच गणेश पूजा की महत्ता पर प्रकाश डाला गया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा केजी और कक्षा 1 के बच्चों द्वारा की गयी प्रस्तुति थी, जो केजी कक्षा की शिक्षिका सीमा दास द्वारा संचालित किया गया था. (नीचे भी पढे़ं)
आज के कार्यक्रम की मुख्य भूमिका में भगवान श्रीगणेश का रोल रियांश अग्रवाल (कक्षा 1) ने किया. उनके मूषकराज बनी केजी 2 की छात्रा प्रीति भकत और पंडित की भूमिका में कक्षा केजी 3 की छात्रा जानवी महतो थी. मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतीकरण में रायमत सोरेन, नूपुर दास, सांची टुडू, प्रिया, आकृति, शिवा, मुनिराज सुमित, अस्मिता, वृष्टि इत्यादि रही. इन धार्मिक कार्यक्रमों के द्वारा हम अपने आने वाली पीढ़ियों के बीच धार्मिक भावना का समावेगन कर हिंदुत्व को जगाए रखने का प्रयास करते हैं.



