गालूडीह: बड़ाखूर्शी पंचायत के पायरागुड़ी गांव के बिरहिगोड़ा में स्थित सरदार पटेल ग्रुप ऑफ एडुकेशन कॉलेज में मंगलवार को कॉलेज के निदेशक उपेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में शोक सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं घाटशिला विधायक सह स्कूली शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. (नीचे भी पढे)
इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दोनों नेताओं की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इस मौके पर निदेशक उपेंद्र प्रसाद, प्राचार्या रेखा मिश्रा, सरदार पटेल कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य, सैयद मकसूद कादरी, ज्योति यादव, नेहा आकांक्षा होरो, एलीका टोप्पो, रतन महतो, गणेश महतो, नूपुर कुमार राय, प्रभाकर गिरी आदि उपस्थित थे.



