
जमशेदपुर : जमशेदपुर में युवक की नदी में डूबने से मौत हो गयी. यह घटना बागबेड़ा पहाड़ घाट नदी के तट पर हुआ. मरने वाला युवक 35 वर्षीय संजय कुमार विश्वाल है, जो बागबेड़ा के वेस्ट कीताडीह हरहरगुट्टू स्थित शिव मंदिर के पास रहने वाले भाष्कर विश्वाल का बेटा है. युवक संजय कुमार विश्वाल अपने तीन साथियों के साथ दारू के नशे में पहाड़ घाट नहाने के क्रम में डूबने से उसकी मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार मृतक युवक मारुति मोटर्स में बतौर टीम लीडर एवं ट्रेनर के रूप में काम करता था. पत्नी के साथ पहले भी किसी कारण को लेकर पहले विवाद हुआ था, जिसको लेकर अक्सर वह दारू के नशे में रहता था. सोमवार को वह सुबह से ही दारू पी रहा था. दोस्तों के साथ बातचीत के दौरान दोस्तों ने कहा कि नहाने के लिए ही वह नदी घाट पर गया था. वहां वह नशे की हालत में नहाने के क्रम में गहरे पानी में चला गया, जिससे युवक की मौत हो गयी. पुलिस घटनास्थल में पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव को बरामद करने में सफलता पायी, जिसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस उसके साथियों से पूछताछ कर रही है.



