
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा मोटर्स के कर्मचारी दिवंगत स्वर्गीय आलोक रंजन की पत्नी नीतू सिंह ने प्रबंधन के खिलाफ से टाटा मोटर्स कंपनी गेट पर अनशन करने का ऐलान कर दिया है. नीतू सिंह जमशेदपुर पुलिस मुख्यालय पहुंचkj सिटी एसपी को पूरे मामले की जानकारी देते हुए आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने का आरोप स्थानीय पुलिस पर लगाया है. उन्होंने बताया कि उनके पति की मौत के पीछे के कारणों को स्थानीय पुलिस कंपनी प्रबंधन के साथ मिलकर दबाने में जुटी है. उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान होने के बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर उन्हें जमानत लेने का वक्त दे रही है. वहीं उन्होने ऐलान किया है कि अगर 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नही होती है, तो कल से वे कंपनी गेट पर आमरण अनशन पर बैठ जाएंगी. गौरतलब है कि टाटा मोटर्स के सिक्यूरिटी ऑफिसर विशाल सिंह और आरके सिंह के खिलाफ बाईसिक्स कर्मी आलोक रंजन की पत्नी नीतू सिंह ने परसुडीह थाना में एक मुकदमा दायर किया है. इस मुकदमा में कहा गया है कि टाटा मोटर्स के उपरोक्त ऑफिसरों ने मिलकर उनके पति के साथ काफी अन्याय किया और यह इसलिए किया ताकि नीतू के साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर सके. इस मामले को लेकर ही एफआइआर दायर किया गया है. काफी दबाव के बाद एफआइआर हुआ था, लेकिन अब पुलिस की ओर से एफआइआर तो दायर किया गया है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.














