
जमशेदपुर : कोल्हान की उद्यमियों और व्यापारियों की संस्था सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सैलून कारोबारियों के साथ भी आया है. इन लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम एक बार फिर से ज्ञापन सौंपा है. सोमवार को सैलून कारोबारियों ने सिंहभूम चेंबर के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की. इन लोगों ने एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को भेजा है, जिसमें यह कहा है कि सारा व्यापारी समाज, खास तौर पर कपड़ा, जूता एवं अन्य व्यापारी काफी उम्मीद लगाये हुए हैं सीएम द्वारा एक साकारात्मक निर्णय लेते हुए उन्हें लॉकडाउन से बाहर निकालने के लिये मुख्यमंत्री की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है. जमशेदपुर सैलून एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल चेंबर पदाधिकारियों से मुलाकात करके अपनी व्यथा प्रकट की. इस व्यवसाय से जमशेदपुर के करीब दस हजार परिवार प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं. यह वैसे व्यवसायी हैं जो समाज के सबसे निचले तबके के लोग हैं और तीन महीनों के लॉकडाउन अवधि में उनकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गई है. इस दौरान उनके सभी खर्चें जैसे दुकान भाड़ा और स्टाफ का वेतन निरंतर चालू है.




