जमशेदपुर: नशामुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को प्रातः जुबिली पार्क गेट के समीप प्रजापिता ब्रह्माकुमारी द्वारा निकाले गए जागरूकता वाहन का स्वागत एवं अभिवादन भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार एवं अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया. यह जागरूकता अभियान 7 अगस्त से 10 सितंबर तक पूर्वी सिंहभूम जिले में चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया जा रहा है.(नीचे भी पढे)

इस अवसर पर दिनेश कुमार ने कहा कि नशा आज समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है. ऐसे जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रयास अत्यंत सराहनीय है. उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल किसी एक संस्था या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी के सामूहिक प्रयास से ही संभव है.(नीचे भी पढे)

कार्यक्रम के दौरान भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के विजय गौड़, भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक, सूरज कुमार, शंकर समद, अनिकेत रॉय सहित उपस्थित साथियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया. दिनेश कुमार ने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़ें, अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें और एक स्वस्थ, सशक्त एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं.







