जमशेदपुर : श्रीश्री सार्वजनिक शारदीय नवरात्रि पूजा इस वर्ष उपकार संघ सोनारी के प्रांगण में बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है. कमेटी के उपाध्यक्ष उमा शंकर शर्मा ने बताया कि उपकार संघ शहर की प्रसिद्ध धार्मिक संस्था है जो हर धार्मिक तथा सामाजिक कार्यक्रम आयोजन करती है जो कि कमेटी के अध्यक्ष सतपाल साहू के अध्यक्षता में आयोजन हो रही है. इस वर्ष मंदिर प्रांगण में 13 ज्योति कलश ज्योत प्रज्वलित किये गए एवम कमेटी के पुरूहित सुरेश शर्मा के द्वारा माता की पूजा की गयी. इस वर्ष उपकार संघ में चैत्र नवरात्रि पूजा की तरह शारदीय नवरात्री पूजा हो रही है, जिसमे नव दिन माता सेवा जस भजन के साथ पूजा अर्चना की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)

आज नवरात्री की प्रथम दिन माता शैल पुत्री की पूजा अर्चना के साथ आरम्भ हुई, जिसमे सभी श्रद्धालुगण पूजा में शामिल हुए. आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के पदाधिकारी और सदस्यों का एकजुता के साथ सराहनीय योगदान रहता है जिसमे महासचिव विश्वकर्मा वर्मा, सचिव राजीव वर्मा, कन्हैया यादव, हेमन्त साहू, नरेश शर्मा, जय पटेल, साहिल शर्मा, सुजल शर्मा, अमन कुमार, बालकृष्ण साहू आदि उपस्थित रहे.











