
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के विधायक प्रतिनिधि (जनसुविधा) हरेराम सिंह ने बताया है कि विधायक सरयू राय के दिशा-निर्देश पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कई विकास कार्य कराया जा रहा है. जमशेदपुर पूर्वी के बागुनहातु, बागुननगर, बारीडीह बस्ती, बिरसानगर आदि क्षेत्रों में मोहरदा पेयजलापूर्ति का पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुए सड़कों का मरम्मत कराया जा रहा है. टाटा स्टील की कंपनी जुस्को द्वारा पानी एवं बिजली उपलब्ध कराने के दौरान भी नामदा बस्ती, कल्याणनगर, इन्द्रानगर, मनीफीट आदि क्षेत्रों की सड़कें क्षतिग्रस्त हुई थी, उसका भी मरम्मती कार्य बारी-बारी से कराया जा रहा है. बहुत जल्द यह मरम्मती कार्य पूर्ण हो जाएगा. विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर अधिष्ठापित हाईमास्ट लाइट जो खराब हो रहे हैं. सूचना मिलने के बाद 4-5 दिनों के अंदर उसे ठीक करा लिया जा रहा है. उसी प्रकार ईईएसएल एलईडी स्ट्रीट लाइट का मरम्मती भी 2 दिनों के अंदर करा दिया जा रहा हैं. साथ ही चापाकल मरम्मती का कार्य भी सूचना प्राप्त होने के बाद 5 दिनों के अंदर करा लिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि दुर्भाग्य की बात है कि कुछ स्वघोषित नेता कार्यों का श्रेय लेने के लिए ओछी राजनीति पर उतर आये हैं. वे विधायक सरयू राय के दिशा-निर्देश पर हो रहे उक्त विकास कार्यों का श्रेय लेने के लिए ट्विटर पर अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं परंतु क्षेत्र की जनता जागरूक और समझदार हैं उन्हें ये दिग्भ्रमित नहीं कर सकते हैं. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के किसी भी समस्या के लिए व्हाट्सएप संख्या 8877537777 पर व्हाट्सएप करके या टोल फ्री नंबर 18001212395 पर संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं.




