
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में कंचननगर स्थित सामुदायिक भवन में लगाये गए शिलापट्ट को किसीने तोड़ दिया. लोग जब पहुंचे तो पाया कि शिलापट्ट तोड़ दिया गया है. इसकी जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने दी.
सूचना पाकर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भी पहुंचे और जोरदार विरोध कर दिया. इन लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्दलीय सरयू रॉय के लोगो ने यह तोड़फोड़ किया है और सरयू रॉय पर गुंडों को प्रश्रय देने का आरोप लगाया.
भाजपा और सरयू रॉय समर्थक जमशेदपुर पूर्वी में आमने-सामने है. इसको लेकर वहां माहौल गरमा गया है. इसको लेकर प्रशासन भी अलर्ट है कि कहीं दोनो गुट की भिड़ंत न हो जाए.







