जमशेदपुर: पर्यावरण संरक्षण गतिविधि नारी शक्ति आयाम जमशेदपुर विभाग बागबेड़ा नगर द्वारा पर्यावरण दिवस के पूर्व दिवस पर बागबेड़ा डीबी रोड कृष्ण मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘पेड़ लगाओ प्लास्टिक भगाओ’ था. कार्यक्रम की शुरुआत बागबेड़ा नगर प्रमुख मुदिता सिंह द्वारा स्वागत सह विषय प्रवेश कर किया गया. पर्यावरण गतिविधि द्वारा चलाए जा रहे बीजारोपण से वृक्षारोपण विषय के महत्त्व को बताते हुए सभी से बीजारोपण करवाकर अभियान की शुरुआत की गई. (नीचे भी पढ़े)

इसके बाद पर्यावरण गतिविधि नारी शक्ति कार्य विभाग प्रांत प्रमुख डॉ कविता परमार ने पॉलीथिन के नुकसान पर प्रकाश डालते हुए इको ब्रिक्स बनाने की विधि और उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी. पेड़ के उपयोग एवं महत्व विषय पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई. डॉ कविता परमार ने प्रकृति के महत्व, पॉलीथिन के दुष्प्रभाव और होने वाली बीमारी, पेड़ का उपयोग और महत्त्व विषय पर जानकारी देकर प्रकृति की तरफ लौटने को जागरूक करने का प्रयास किया. कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं शामिल थीं.











