जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 4 के संडे मार्केट में एक छेड़खानी का मामला सामने आया हैम मुर्शिदाबाद से आये हुए कारीगरों के ठेकेदार सीताबुल ने नाबालिग लड़की को गंदी नियत से छुआ. उसके साथ आपत्तिजनक घटना को अंजाम दिया. इसका विरोध लड़की ने किया, जिसके बाद जब भीड़ जुटी तो सीताबुल मौके से फरार हो गया. प्रत्यक्षदरसियों के अनुसार छेड़खानी का मामला केवल आज एक दिन का नही है बल्कि आये दिन किसी न किसी तरह से महिलाओं के साथ यहां पर रह रहे मुर्शिदाबाद के कारीगरों द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है. (नीचे देखे पूरी खबर)
इसका विरोध किया जाता है पर सुनने वाला कोई नही है. आज बात जब हद से बढ़ी तो बिरसानगर भाजपा मंडल अध्यक्ष बापोन बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और बिरसानगर थाना को इस बात की सूचना दी. इसके बाद मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया गया. सीताबुल मौके से अब भी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा किया जा रहा है.




