जमशेदपुर : आगामी त्योहारों के मद्देनजर जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा एमजीएम थानांतर्गत बड़ाबांकी तथा बिरसानगर थाना अंतर्गत हुरलुंग, नूतनडीह, जेम्को एवं मनीफिट क्षेत्र में छापामारी की गई. छापामारी के दौरान लगभग 390 लीटर अवैध चुलाई शराब एवं 21,000 किलोग्राम जावा महुआ जब्त किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्रवाई में कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, चार अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत फरारी अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. उपायुक्त ने त्योहार के दौरान अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए उत्पाद विभाग को सतत निगरानी रखने तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.


















