जमशेदपुर: सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने उलीडीह थाना क्षेत्र के उलीडीह बस्ती और शंकोसाई में छापामारी की है. इसके अलावा सोनारी के न्यू कपाली बस्ती और खूंटाडीह में छापामारी की गई है. इन इलाकों में छापामारी कर अवैध शराब बरामद की गई है.(नीचे भी पढ़े)
3 अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह अवैध शराब विक्रेता फरार हो गए थे। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इसके अलावा 110 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है.











