जमशेदपुर : जमशेदपुर एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा संजोजित और भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित, नेत्र ज्योति शिविर का समापन बागबेड़ा के राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में संपन्न हुआ. करीब 30 रोगी का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया और उन्हें सोमवार को डॉक्टर द्वारा परीक्षण के बाद जरूरी हिदायद दिया गया. इसके उपरांत उन्हें जरूरी दवा, काला चश्मा और एक तौलिया उपहार देके छुट्टी की गई. इस कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के विजय सिंहजी, पेंशनर्स एसोसिएशन जमशेदपुर के सचिव चमक सेनगुप्ता और उनके साथियों उपस्थित थे. सभी ने इस सफल नेत्र यज्ञ के लिए पेंशनर एसोसिएशन को बहुत धन्यवाद ज्ञापन किया.



