रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार को शुरू हुआ. हंगामा के बीच पहला सत्र शुरू हुग़ा. दूसरे चरण के पहले दिन नियोजन नीति को लेकर विधानसभा में भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया और वेल में पहुंचकर 60-40 नाय चलतो के नारे लगाने लगे. हंगामा के कारण एक बार दोपहर 12.30 बजे कार्यवाही को स्थगित कर दी गयी. इसके बाद फिर से सदन की शुरुआत की गयी तो फिर से हंगामा होने लगा. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद दोपहर दो बजे तक कार्यवाही को फिर से स्थगित कर दिया गया. दोपहर दो बजे जब शुरू हुआ तो फिर से सदन चलायी गयी. बजट पर प्रदीप यादव सदन में सरकार का पक्ष रख रहे थे. इसी दौरान भाजपा विधायक विरंची नारायण वेल पर आ गये और हंगामा करने लगे. प्रदीप यादव के भाषण का विरोध करने लगे कि आखिर वे किस दल से सरकार का पक्ष रख रहे हैं. भाजपा के इस रवैया से स्पीकर नाराज हो गये और कहा कि आपके दबाव में सदन नहीं चलेगा. (नीचे भी पढ़ें)
इससे पहले सीपी सिंह ने यह मुद्दा को उठाया था, जिसके बाद भाजपा विधायक नहीं माने और सदन से वॉक आउट कर गये. हालांकि, इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने बताया कि नियोजन नीति के मुद्दे पर सरकार अपना जवाब 13 मार्च को देगी. मंत्री ने कहा कि सरकार नियोजन से जुड़े सवालों पर जवाब दे रही है, लेकिन भाजपा विधायक सुनना नहीं चाहते है. आजसू सुप्रीमो विधायक सुदेश महतो ने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि 60/40 का मामला क्या है. झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि नयी नियोजन नीति को कैबिनेट में लाना सदन की अवमानना है. विपक्षी भाजपा विधायकों के सदन के बाहर भी हंगामा किया गया. इस दौरान सदन के बाहर सीढ़ियों में बैठकर भाजपा के विधायक हंगामा करते रहे. भाजपा विझायक ढुल्लू महतो ने कहा कि सरकार युवा विरोधी है जबकि नीरा यादव ने कहा कि युवाओं को ठगने वाली सरकार है. (नीचे भी पढ़ें)
रामगढ़ की नवनिर्वाचित विधायक सुनीता चौधरी ने ली शपथ
सदन में नवनिर्वाचित विधायक आजसू की सुनीता चौधरी ने शपथ ली. विधानसभा अध्यक्ष ने उनको पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. इसके
कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को जान का खतरा
कांग्रेस के विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह पर जान का खतरा है. यह जानकारी सदन को कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेले ने दी. श्री ग़केले ने हताया कि पूर्णिमा नीरज सिंह की हत्या की साजिश रची जा रही है. सरकार इसको लेकर कार्रवाई करें. विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार को कहा कि तत्काल इसको लेकर सरकार कदम उठाये. (नीचे भी पढ़ें)
मंत्री बन्ना गुप्ता ने भाजपा पर बोला बड़ा हमला
कांग्रेस विधायक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा वाले हिंदू हिंदू करते फिरते है. लेकिन उनको मालूम ही होगा कि क्या एक भी श्लोक बिना संस्कृत के है. भाजपा के लोग अगर मर्द हैं तो खुलकर कहें कि वे लोग हिंदी और संस्कृत के विरोधी है. केवल विरोध करने के लिए विरोध नहीं होना चाहिए, कोई तर्क होना चाहिए. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आखिर भाजपा के लोग चाहते क्या हैं, कौन सी नीति चाहते है, कौन सा कट ऑफ डेट चाहते है, यह खुलकर जनता को बताना चाहिए कि एक तरफ 1932 के वतियान और नियोजन नीति के खिलाफ उनके लोग टूट जाते हैं. इसे हाईकोर्ट से खारिज करवाते है और फिर सरकार जनमत संग्रह के आधार पर नयी नियोजन नीति बनाती है को इसका विरोध करते हैं, तो भाजपा के लोग ही अब जनता के सामने खुलकर बताये कि कौन सी नीति वे लोग चाहते है और क्या इसका आधार होना चाहिए. इससे आगे भोजपुरी और अंगिका के बारे में कहा कि आगे आगे देखिये क्या होता है.



