जमशेदपुर : घरेलू विवाद के बीच सिदगोड़ा बागुनहातु डी ब्लॉक निवासी राजू कालिंदी को टेल्को ससुराल बुलाकर पत्नी, सास व साली ने पिटाई कर डाली. इस घटना में राजू का सिर फूट गया. घटना बुधवार की है. इस बाबत राजू ने टेल्को थाना में लिखित शिकायत की है. शिकायत के मुताबिक कुछ दिन पहले पत्नी ने फोन कर मायके आने को कहा था. पत्नी ने कहा था कि मां से बात करनी होगी. इस पर वह अपने दोस्त कालीचरण प्रसाद के साथ टेल्को केटू-नंबर 26 पहुंचे. जहां टाटा मोटर्स कर्मचारी साली मीना बाल्मिकी ने कांच की बोतल, सास बिरमपाली देवी ने रड़ लेकर उस पर हमला कर दिया. शिकायत में कहा गया है कि जान मारने की नियत से उसे घऱ में बुलाया गया था. घटना वीडियो रिकार्डिंग भी है. दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.





