
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर-3 स्थित पुल के पास गुरुवार की दोपहर एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए. इस दौरान वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. झड़प में दोनों पक्ष के कुछ लोगों को हल्की चोटें आई है. इधर सूचना पाकर बिरसानगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची. मिली जानकारी के अनुसार विवाद संपति में हिस्सेदारी को लेकर हुआ है.
दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे है. एक पक्ष की ओर से रानी देवी ने बताया कि उनके पति की गैर हाजरी में उनके चचेरी सास उमा देवी, मदन लाल, जितेंद्र, सूरज, ज्योति अपने साथ 10-12 बाहरी युवक लेकर उनके साथ मारपीट की. वहीं दूसरे पक्ष की ओऱ से बताया गया कि रानी देवी द्वारा उनके साथ मारपीट की गई है. वहीं इस संबंध में बिरसानगर थाना प्रभारी राजेश झा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. प्रथम दृष्टया में मामला परिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है. इस मामले में अभी तक किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की गई है. शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.






