
जमशेदपुर : जमशेदपुर कोर्ट के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार का न्यायलय में आज आखिरी दिन रहा. जिला बार एसोसिएशन की ओर से उन्हें विदाई दी गई. इस दौरान उन्हें पुष्प गुच्छ प्रदान किया गया और स्वस्थ जीवन की कामना की गई. प्रधान जज ने भी सभी का शक्रिया अदा किया. इस अवसर पर अजित अम्बष्टा, अनिल तिवारी, गौरव पाठक, बलाई पंडा, पवन तिवारी एवम अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे.




