जमशेदपुर: महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में महिलाओं द्धारा गठित नयी सामाजिक संस्था मोर पंख द्धारा बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में 15 से 17 सितंबर तक तीन दिवसीय फेस्टिवल प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया जा रहा हैं. तीनों दिन मेला सुबह 10 बजे से रात 9 तक खुला रहेगा. आयोजनकर्त्ताओं ने बताया कि इसके माध्यम से घरेलू उद्योगों से जुड़ी महिलाओं को एक बड़ा मंच प्रदान किया गया है, ताकि वे अपने हुनर और उत्पादों को बेहतर पहचान दिला सकें. मेले में आने वाले लोगों को कुर्ती, साड़ियां, डिजाइनर ज्वैलरी, चादर, बंदरवाल, लड्डू गोपाल की मनमोहक पोशाकें और गिफ्ट आइटम्स की विशाल रेंज एक छत के नीचे ही मिलेगी. (नीचे भी पढ़े)
घर पर खाना और खाद्य पदार्थ बनाकर रोजगार करने वाली महिलाओं द्वारा तैयार हाथ के बने मंगोड़ी, पापड़ और आचार जैसे शुद्ध उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेंगे. मेले में केवल जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि कोलकाता, पुरुलिया और घाटशिला जैसे बाहरी क्षेत्रों की महिला उद्यमियों द्धारा भी अपने-अपने स्टॉल लगाए गये हैं. त्योहारों के इस सीजन में घर के सजावटी सामान से लेकर लजीज व्यंजनों और पहनावे की खरीदारी के लिए यह मेला शहरवासियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा.




