
जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जलापूर्ति योजना के वाटर फिल्टर प्लांट परिसर में लगे ट्रांसफॉर्मर में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और संभावित बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई. घटना की सूचना मिलते ही जलापूर्ति योजना के संवेदक अरुण कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से संपर्क किया. इसके बाद बिजली विभाग के मिस्त्री रंजीत और पिंटू तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए आग पर काबू पाया. (नीचे देखे पूरी खबर)

समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने के कारण किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ. साथ ही, जलापूर्ति प्लांट को भी जल्द ही दोबारा सुचारू रूप से चालू कर दिया गया, जिससे इलाके में आगामी कल पानी आपूर्ति प्रभावित नहीं हो. संवेदक अरुण कुमार सिंह ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित मिस्त्री रंजीत और पिंटू का आभार व्यक्त किया. उनकी सतर्कता और तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई.



