
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो जवाहरनगर स्थित रोड नंबर 15 के पास स्थित सहारा सिटी में जमीन व्यापारी प्रदीप ओझा के ऊपर गोली चलाने की कोशिश की गयी. बताया जाता है कि रंगदारी के लिए यह गोली चलाने की कोशिश की गयी है. कारोबारी इस फायरिंग की घटना में बाल बाल बच गये. किसी तरह वे बचकर थाना पहुंचे है और आरोपियों के खिलाफ केस दायर किया जा रहा है. जमीन कारोबारी प्रदीप ओझा के ऊपर रंगदारी के लिए फायरिंग करने की कोशिश करने वालों में अमरनाथ सिंह गिरोह के साजन मिश्रा, नीरज भगना, राज बच्चा शामिल है. (इन्हें भी पढ़ें)
इन तीनों के ऊपर केस दायर किया गया है. लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि पहले से ही प्रदीप ओझा अमरनाथ गिरोह के लोगों के साथ जमीन का कारोबार करता था. लेकिन अभी किसी और के साथ मिलकर जमीन का कारोबार करता रहा है. इसको लेकर ही दबाव बनाने के लिए उनके ऊपर गोलियां चलायी गयी है.














