जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में बोनस की वार्ता शुरू हो गयी है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो शनिवार (23 अगस्त 2025) को बोनस का समझौता हो जायेगा. इस बार बोनस की राशि 5 से 10 हजार रुपये ज्यादा हो सकता है. पिछले साल 11 फीसदी बोनस मिला था, जिसमें स्थायी कर्मचारियों को अधिकतम 63872 रुपये बोनस मिला था. बोनस को लेकर वार्ता शुरू हो गयी है. बताया जाता है कि इस बार स्थायीकरण भी होगा. (नीचे भी पढ़ें)
बाइसिक्स का परमानेंट करने का 225 लोगों के स्थायीकरण के साथ इस बार टीएमएसटी और अप्रेंटिश करने वाले कर्मचारियों और ट्रेनीज को भी बहाल करने की रणनीति तैयार की गयी है. करीब 400 से अधिक अस्थायी कर्मचारी बहाल भी होंगे. पिछले साल भी 450 कर्मचारियों का स्थायीकरण हुआ था. (नीचे भी पढ़ें)
कब कितना बोनस हुआ
वित्तीय वर्ष- प्रतिशत- औसत राशि – अधिकतम राशि
2015-16 – 12 – 16200- 33150
2016-17 – 10 – 17893- 36018
2017-18 – 12.2 – 23231- 46321
2018-19 – 12.9 – 19000 – 49000
2019-20 – 10 – 32900- 46001
2020-21 – 10.6 – 38200 – 50200
2021-22 – 10.67- 38200- 51500
2022-23 – 10 – 43000- 57900



