जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई पुलिस ने अमीर गद्दी नामक युवक को 15 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से कुल 3.82 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है. इसके अलावा 1240 रुपए नकद और दो मोबाइल भी बरामद किया है. (नीचे भी पढ़े)
इन मोबाइलों का इस्तेमाल वह ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री के लिए करता था. जुगसलाई थाना के पुलिस अवर निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि उन्हें शनिवार की रात सूचना मिली कि जुगसलाई के शमशान घाट के पास पार्वती घाट के पास एक युवक ब्राउन शुगर बेच रहा है.(नीचे भी पढ़े)
इस पर उन्होंने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर छापामारी की. पुलिस को देखते ही वहां ब्राउन शुगर खरीदने के लिए जुटे लोग फरार हो गए. आमिर गद्दी को दबोच लिया गया. उसके पास से 3.82 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गयी. पुलिस ने बताया कि अमीर गद्दी ब्राउन शुगर बेचने का काम करता है. रविवार को उसे जेल भेज दिया गया है.



