
जमशेदपुरः सोमवार को नितारा फाउंडेशन के अध्यक्ष शम्भु नाथ के आवासीय कार्यालय छोटा गोविन्दपुर में कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष शम्भु नाथ ने किया. बैठक में आम सहमति से नये सदस्यों का चयन किया गया. जिसमें अध्यक्ष के लिए शम्भु नाथ, कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ पुष्पा श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विनय कुमार, सचिव अमित कुमार, कोषाध्यक्ष अमर की जगह कोमल कुमारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया. कार्यकारिणी सदस्यों में गोबिन्दु ठाकुर, निशु निशांत, ज्ञान प्रकाश, जितेन हो, तारकेश्वर महतो, विजय प्रसाद, रवि कर्ण, मंकेश्वर सिंह, गुनाधर गोप, नीरज श्रीवास्तव, गौरव कुमार, अरूण राणा, अली अख्तर, मानक चन्द्र पानी, अनिल ओझा, विमल महतो, चन्दन ठाकुर, जय शंकर प्रसाद, अनुप सिंहा, आदि लोग उपस्थित थे.






