
जमशेदपुर : जमशेदपुर में बुधवार को 29 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पहली घटना साकची थाना क्षेत्र की है जहां पुलिस ने 9 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ ह्यूमपाइप इंद्रानगर निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है. वहीं सीतारामडेरा पुलिस ने भी छापेमारी कर 20 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ छायानगर निवासी अजय यादव, जगन्नाथ प्रसाद और राहुल भुईयां को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 1500 रुपए नगद भी बरामद किया है. पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है.














